- दिनांक: 29 और 30 सितंबर, 2025
- स्थान: भारती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
भारती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने सांस्कृतिक परिषद, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से 29 और 30 सितंबर, 2025 को अंतर-महाविद्यालय ललित कला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया । यह आयोजन कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया और इसका मार्गदर्शन सांस्कृतिक परिषद के डीन प्रो. रविंदर कुमार और प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सलोनी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। भारती कॉलेज को जी20 आयोजन के सफल आयोजन और कला व संस्कृति को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता के कारण इस प्रतियोगिता के लिए नोडल केंद्र के रूप में चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सलोनी गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. फातिमा हुसैन, संकाय समन्वयक डॉ. शालू कौर और भारती कॉलेज की सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित निर्णायक मंडल और पर्यवेक्षकों के सम्मान के साथ हुआ। निर्णायक मंडली के रूप में श्री त्रिभुवन कुमार देव, श्री विजय वहल, श्री सुमन कुमार सिंह उपस्थित रहें। 29 सितंबर को प्रयवेक्षक के रूप में डॉ. उमा शंकर और 30 सितंबर को डॉ. चारु कालरा (दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज) की मौजूदगी रही ।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए एक जीवंत और प्रेरणादायक मंच प्रदान करना था। साथ ही यह आयोजन दृश्य कलाओं के प्रति गहरी सराहना को बढ़ावा देने और दिल्ली विश्विद्यालय के अंतर्गत आनेवाले सभी महाविद्यालयों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया।
पहले दिन (29 सितंबर) की प्रतियोगिताओं में कोलाज , कार्टूनिंग और ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग शामिल थीं, जो छात्रों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गईं। कोलाज और कार्टूनिंग का थीम “विकसित भारत” था, जिसमें सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया गया। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग के लिए, प्रतिभागियों को परिसर का भ्रमण करने और अपने परिवेश से प्रेरणा लेने का समय दिया गया।

दुसरे दिन (30 सितंबर) का सत्र मूर्तिशिल्प और पोस्टर प्रतियोगिताओं पर केंद्रित था। 30 सितंबर को समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री अनूप लाठर (अध्यक्ष, स्टीयरिंग कमेटी, सांस्कृतिक परिषद और जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली विश्वविद्यालय), सम्मानित अतिथि प्रो. रविंदर कुमार (डीन, सांस्कृतिक परिषद और निदेशक, CIPS, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने शिरकत की। श्री अनूप लाठर ने अपने संबोधन में छात्रों को अपनी कल्पनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, “हर कला एक उत्कृष्ट कृति है।” निर्णायक श्री त्रिभुवन, श्री सुमन, श्री विजय वहल और पर्यवेक्षक डॉ. उमा शंकर ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन की सफलता में विभिन्न छात्र समितियों, जैसे आर्टविला, दास्तान (फोटोग्राफी सोसाइटी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के लिए एक सहज और सहायक वातावरण सुनिश्चित किया। प्रतिभागियों ने आयोजन के दौरान प्रदान की गई आतिथ्य की सराहना की। प्रतियोगिता का समापन सभी श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा के साथ-साथ उन्हें पुरस्कृत किये जाने के साथ संपन्न हुआ।
अंतर-महाविद्यालयीय ललित कला प्रतियोगिताओं के विजेता
1. कार्टूनिंग :
प्रथम पुरस्कार – दिया सिंह, श्री अरविन्दो कॉलेज (डे)
द्वितीय पुरस्कार – पुनीत वर्मा, हंसराज कॉलेज
तृतीय पुरस्कार – नवनीत मेनन, मोतीलाल नेहरू कॉलेज (डे)
2. कोलाज निर्माण :
प्रथम पुरस्कार – हर्षिता कालरा, गार्गी कॉलेज
द्वितीय पुरस्कार – यैफाबी, भारती कॉलेज
तृतीय पुरस्कार – आयुष गंगिया, दयाल सिंह कॉलेज
3. ऑन द स्पॉट पेंटिंग :
प्रथम पुरस्कार – रुद्र माधव पात्रा, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स
द्वितीय पुरस्कार – सौरभ भंडारी, रामानुजन कॉलेज
तृतीय पुरस्कार – पूरवा गुप्ता, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज
4. पोस्टर निर्माण :
प्रथम पुरस्कार – सोनम अग्रवाल, माता सुंदरी कॉलेज
द्वितीय पुरस्कार – यश पट्टी, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स
तृतीय पुरस्कार – प्रिंस गर्ग, मोतीलाल नेहरू कॉलेज (डे)
5. मूर्तिशिल्प :
प्रथम पुरस्कार – के. शालिनी, रामजस कॉलेज
द्वितीय पुरस्कार – देवांश ठाकुर, जाकिर हुसैन कॉलेज
तृतीय पुरस्कार – नंदिनी वर्मा, दौलत राम कॉलेज
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
